मंदसौर। जिले में मानसून सक्रिय है। इस वर्ष अब तक जिले में औसतन 235.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में औसतन 50.8 मिमी वास्तविक वर्षा रिकॉर्ड की गई।
राजस्व विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में भानपुरा में 50.2 मिमी, भावगढ़ में 47.0 मिमी, गरोठ में 60.2 मिमी, मल्हारगढ़ में 15.0 मिमी, संजीत में 30.0 मिमी, धुंधड़का में 85.0 मिमी, मंदसौर में 27.0 मिमी, शामगढ़ में 35.6 मिमी, कयामपुर में 62.0 मिमी, सीतामऊ में सर्वाधिक 87.4 मिमी तथा सुवासरा में 60.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
एक जून से अब तक भानपुरा में 194.2 मिमी, भावगढ़ में 240.0 मिमी, गरोठ में 195.2 मिमी, मल्हारगढ़ में 264.0 मिमी, संजीत में 136.0 मिमी, धुंधड़का में 317.0 मिमी, मंदसौर में 230.0 मिमी, शामगढ़ में 273.6 मिमी, कयामपुर में 112.5 मिमी, सीतामऊ में 265.2 मिमी तथा सुवासरा में 267.2 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
गांधीसागर बांध का जलस्तर मंगलवार को 1297.78 फीट दर्ज किया गया।