मंदसौर। शिवशंकर शर्मा शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में त्रिवर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए संस्थास्तरीय काउंसलिंग (सीएलसी) प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीयकृत काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश 12 अगस्त 2026 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को दिए जाएंगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी संस्थान में उपस्थित होकर अथवा ऑनलाइन पंजीयन करवा सकते हैं। महाविद्यालय में कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखाओं में प्रवेश उपलब्ध हैं।
प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को 10वीं की अंकसूची, आय, जाति एवं मूल निवासी प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की प्रति तथा पासपोर्ट आकार का फोटो साथ लाना होगा।
प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए प्रवेश शाखा प्रभारी आकाश तिवारी (मो. 7987519842) एवं पुलकित जोशी (मो. 9424033264) से संपर्क किया जा सकता है। पात्र विद्यार्थियों को शासन के नियमानुसार शुल्क में छूट एवं छात्रवृत्ति का लाभ भी दिया जाएगा।