मंदसौर। मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पंकज जोशी 12 जुलाई को मंदसौर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे रविवार सुबह 6 बजे रतलाम से भानपुरा के लिए प्रस्थान करेंगे।
सुबह 8.30 बजे भानपुरा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे भानपुरा से गांधी सागर के लिए रवाना होंगे और शाम 5 बजे गांधी सागर पहुंचकर विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 जुलाई को प्रातः 9 बजे गांधी सागर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।