BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2026, 7:06 pm
KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित, जुलाई माह की इस तारीख तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर, विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट व्यक्तियों के नाम प्रस्तावित किए जा सकेंगे, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। गृह विभाग ने पद्म पुरस्कार-2027 के लिए विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों से नामांकन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व्यक्ति 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पद्म पुरस्कारों के लिए कला, समाज सेवा, लोक कार्य, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य एवं शिक्षा, सिविल सेवा, खेल सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के नाम प्रस्तावित किए जा सकते हैं। इसके अलावा आध्यात्म, योग, कृषि, वन्यजीव संरक्षण, जमीनी नवाचार, पुरातत्व एवं वास्तुकला जैसे क्षेत्रों के लिए भी नामांकन स्वीकार किए जाएंगे।

इच्छुक व्यक्ति जिला कलेक्टर के माध्यम से मध्यप्रदेश शासन के पोर्टल padmaawards.mp.gov.in पर 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन नामांकन दर्ज करा सकते हैं। वहीं, भारत सरकार को सीधे नामांकन भेजने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (awards.gov.in) का भी उपयोग किया जा सकता है।

गृह विभाग ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट योगदान देने वाले योग्य व्यक्तियों के नाम निर्धारित समय-सीमा के भीतर भेजकर उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों के लिए नामित करने की प्रक्रिया में सहभागी बनें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE