नीमच। 33 केवी बस स्टैंड फीडर पर लाइन मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार, 12 जुलाई को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक यंत्री, नीमच शहर ने दी।
शटडाउन के दौरान 33/11 केवी बस स्टैंड ग्रिड से संचालित कीर्ति नगर, मेसी शोरूम, महू रोड, वाटर वर्क्स एवं सिटी फीडर की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसके कारण नीमच सिटी, इंदिरा नगर, महू रोड, बस स्टैंड क्षेत्र, यादव मंडी, जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल सहित इन फीडरों से जुड़े उच्च दाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि आवश्यकतानुसार शटडाउन की अवधि में परिवर्तन किया जा सकता है।