BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2026, 6:29 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की बैठक सम्पन्न, 27 जुलाई को विशाल जनसमूह के साथ जिला कलेक्टर को प्रार्थना-पत्र सौंपने का लिया संकल्प, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत रविवार सायं 5 बजे ऋतुराज वाटिका में चित्तौड़गढ़ शहर के प्रबुद्धजन, वरिष्ठ जन समाजसेवी, मातृशक्ति एवं जागरूक नागरिकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।


प्रारंभ  गो वंदना तत्पश्चात गो सम्मान आह्वान अभियान गीत के साथ डॉ सुशीला लड्ढा ने सभी उपस्थित जागरूक जन का स्वागत और अभिनंदन किया। अतिथि के रूप में मंच पर जुगल किशोर  बिरला अध्यक्ष माहेश्वरी सेवा कुंज,अमरकंटक उपाध्याय अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक मंच संयोजक राधेश्याम आमेरिया,पार्षद बालकिशन भोई, समाज सेवक कमल जैन विराजमान थे। अभियान के जिला संयोजक गौरव सोमानी ने बताया कि 27 जुलाई को गौ माता के सम्मान, संरक्षण एवं गोहत्या पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से सरकार को प्रार्थना-पत्र सौंपने हेतु अधिक से अधिक संख्या में चित्तौड़गढ़ पहुँचे।


बैठक के दौरान अभियान की आगामी रूपरेखा पर विस्तृत जानकारी अनिल ईनाणी ने प्रस्तुत की। 27 जुलाई के कार्यक्रम के स्थान एवं व्यवस्थाओं संबंधी जानकारी मनोज सोनी ने व्यक्त की।


डॉ रेनू सोमानी ने उपस्थित सभी महानुभवों को संकल्प दिलाया कि प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम 108 व्यक्तियों से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें अभियान से जोड़ने तथा 27 जुलाई को चित्तौड़गढ़ पहुँचने के लिए प्रेरित करेगा। मातृशक्ति ने भी घर-घर जनजागरण कर अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करेंगी।


कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. सुशीला  लड्ढा ने गो सम्मान आह्वान अभियान के सांस्कृतिक, सामाजिक,आध्यात्मिक और मानवीय पक्ष को बताया और प्रामाणिक रूप से स्पष्ट किया कि गाय के संरक्षण में ही हमारा जीवन संरक्षित है।


अंत में अभियान के जिला संयोजक गौरव सोमानी ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए 27 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में चित्तौड़गढ़ पहुँचकर गौ माता के सम्मान के लिए आयोजित इस जन आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।


बैठक में डॉ. आई.एम. सेठिया, माहेश्वरी महिला संगठन जिला अध्यक्ष लीला आगाल, जगदीश चंद्र सोमानी, मधु नुवाल, दीपिका छिपा, जया तोषनीवाल, मधु पारीक, उषा रांधड़,जगदीश पारीक, गौरव त्यागी, हर्षवर्धन सिंह शक्तावत, महेश अग्रवाल, शरद सोनी, डॉ. दामोदर लाल लड्ढा, शांतिलाल भराड़िया, ज्ञानेश्वर पुरी, मनीष बांगड़ सहित चित्तौड़गढ़ शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, समाजसेवी, मातृशक्ति एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का समापन गौ माता की जय एवं भारत माता की जय के जयघोष के साथ हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE