BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2026, 7:15 pm
KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी प्रभावित, पाइपलाइन शिफ्टिंग के चलते एक दिन आगे बढ़ेगा शेड्यूल, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। शहर में चल रहे सिटी फोरलेन निर्माण कार्य के चलते 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई प्रभावित रहेगी। नगर पालिका परिषद नीमच की जल प्रदाय शाखा के केमिस्ट सुरेश पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि भाटखेड़ा से डूंगलावदा तक सिटी फोरलेन का कार्य प्रगति पर है।

रोड निर्माण कार्य के चौड़ीकरण के कारण जमुनिया कलां पुलिया के पास नगर पालिका की 600 एमएम की पेयजल राइजिंग पाइपलाइन को शिफ्ट किया जाना है। इसके चलते 14 जुलाई 2026 को बघाना क्षेत्र को छोड़कर पूरे नीमच शहर में पेयजल सप्लाई नहीं की जाएगी।

नगर पालिका ने बताया कि 14 जुलाई को होने वाली सप्लाई अब 15 जुलाई को और 15 जुलाई की सप्लाई 16 जुलाई को दी जाएगी। इसी क्रम में आगे की पेयजल सप्लाई व्यवस्था एक दिन आगे बढ़ाकर संचालित की जाएगी।

नगर पालिका ने शहरवासियों से अपील की है कि वे जल संकट को देखते हुए आवश्यक मात्रा में पानी का संग्रह कर सहयोग करें।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE