मंदसौर। कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में संचालित निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा गठित दल ने विभिन्न लैबों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचडी सूर्यवंशी, मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. आकाश चौधरी और कार्यालय सहायक महेंद्र गंगवाल ने मंदसौर नगर के शिवाना डायग्नोस्टिक सेंटर, लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर, दशपुर डायग्नोस्टिक सेंटर और पशुपतिनाथ डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने लैब में जांच प्रक्रिया, व्यवस्थाओं और आवश्यक मानकों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संबंधित संचालकों को स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के पालन के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए।