मंदसौर। मंदसौर पुलिस लाइन में पदस्थ सूबेदार शमीम राणा एवं यातायात थाना में पदस्थ सूबेदार सत्येंद्र सिंह को पदोन्नति देकर रिजर्व इंस्पेक्टर (आरआई) बनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों अधिकारियों के कंधों पर तीसरा स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे और दोनों अधिकारियों को पदोन्नति पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।