नीमच। नीमच पुलिस विभाग में पदस्थ यातायात प्रभारी सूबेदार सोनू बड़गुर्जर को पदोन्नति देकर रक्षित निरीक्षक (आरआई) बनाया गया है। उनकी पदोन्नति पर पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है।
सोनू बड़गुर्जर ने नीमच शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने तथा आमजन के बीच बेहतर पुलिसिंग की छवि स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता एवं अनुशासित कार्यशैली के कारण उन्होंने विभाग में अपनी अलग पहचान बनाई है।
पदोन्नति के उपरांत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल ने गरिमामय समारोह में उनके कंधों पर आरआई के स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सोनू बड़गुर्जर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।