BREAKING NEWS
KHABAR : कोड़ा में किसान को गोली लगने से सनसनी.. <<     KHABAR : कभी भी हो सकता है बड़ा हादसारू कुकड़ेश्वर बस.. <<     शाजापुर में बदहाल सड़क ने बढ़ाई ग्रामीणों की.. <<     KHABAR : सेन समाज ने मेधावी विद्यार्थियों का किया.. <<     VIDEO NEWS: 79 साल बाद भी सड़क का इंतजार, सड़क नहीं तो.. <<     BIG NEWS : खाद के लिए भटक रहे किसान, गिरदावरी की गलती.. <<     KHABAR : कलेक्टर मैडम दया करो, हमारे सर का ट्रांसफर.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस मामले का फरार तस्कर गिरफ्तार,.. <<     KHABAR : मेरे हक की जमीन न छीनी जाए, दिव्यांग महिला.. <<     KHABAR : सड़क और स्कूल की समस्या को लेकर पिपलदा पठार.. <<     बड़वानी में 'शौचालय' पर सियासी जंग,मंडल.. <<     शाजापुर में आफत, सरपंच के पालतू कुत्ते ने.. <<     BIG REPORT : 120 किलोमीटर दूर से कॉलेज आने वाली.. <<     KHABAR : बेटियों की पढ़ाई पर संकट, टीसी के लिए एक लाख.. <<     BIG NEWS : यूसीसी को लेकर सीएम डॉ. यादव ने साधा.. <<     KHABAR : रोड व पानी की समस्याओं को लेकर वार्ड 17 के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2026, 4:09 pm
KHABAR : बेटियों की पढ़ाई पर संकट, टीसी के लिए एक लाख मांगने का आरोप, मां ने कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई में लगाई गुहार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जावद तहसील के ग्राम मोड़ी निवासी सजना कुंवर ने आवेदन देकर अपनी चार बेटियों के स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टीसी) दिलाने की मांग की।

आवेदन में महिला ने आरोप लगाया कि जावद स्थित चिल्ड्रन एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन द्वारा उनकी बेटियों की टीसी जारी नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीसी देने के बदले स्कूल प्रबंधन द्वारा एक लाख रुपये की मांग की जा रही है।

सजना कुंवर ने बताया कि पति के निधन के बाद परिवार आर्थिक कठिनाइयों से गुजर रहा है। इसी कारण वह अपनी बेटियों का प्रवेश सरकारी विद्यालय में कराना चाहती हैं, लेकिन टीसी नहीं मिलने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

महिला का कहना है कि स्कूल की फीस से संबंधित रसीदें उपलब्ध होने के बावजूद प्रबंधन द्वारा टीसी देने से इनकार किया जा रहा है। उन्होंने जिला कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी से मामले की जांच कराते हुए चारों बेटियों की टीसी उपलब्ध कराने तथा उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE