नीमच। मनासा तहसील के ग्राम खजुरी जोरावर सिंह निवासी दिव्यांग महिला मुन्नीबाई ने अपने पति पर भरण-पोषण के लिए दी गई कृषि भूमि को बेचने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आवेदन सौंपा।
महिला ने आवेदन में बताया कि समाज के पंचों की मौजूदगी में उक्त कृषि भूमि उनके भरण-पोषण के लिए उन्हें दी गई थी। उनका आरोप है कि अब उनके पति उक्त भूमि को बेचने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर उन्हें एवं उनके परिवार को धमकियां देने की बात भी महिला ने कही है।
मुन्नीबाई ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि उक्त कृषि भूमि का नामांतरण उनके नाम कराया जाए, उन्हें भूमि पर अधिकार दिलाया जाए तथा उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।