नीमच। मादक पदार्थ तस्करी एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनासा पुलिस ने वर्ष 2023 के एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश पिता रामलाल जाट (51 वर्ष), निवासी सरवानिया महाराज को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार थाना मनासा में दर्ज अपराध क्रमांक 471/2023, धारा 8/15, 29 एवं 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध डोडाचूरा तस्करी का मामला दर्ज था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
सराहनीय भूमिका-
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी, उपनिरीक्षक श्याम कुमावत (चौकी प्रभारी कंजार्डा), आरक्षक कृष्णपाल सिंह, आरक्षक मोहन प्रकाश परमार एवं आरक्षक चालक ईश्वर चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।