मनासा। सेन समाज विकास समिति मनासा ने बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया। स्थानीय श्री रघुनाथ मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान-पत्र और प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
समिति ने 12वीं में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मनासा में समाज में सर्वाेच्च स्थान हासिल करने वाली कुमकुम बोराना को 11 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। इसके अलावा विधि खींची (76 प्रतिशत) को 5,100 रुपए तथा रचित राठौर (80 प्रतिशत) को 500 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। बचत समिति के पदाधिकारियों ने कुमकुम बोराना के निवास पर पहुंचकर भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों को समाज के लिए गौरव बताते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। समिति ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी, ताकि बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह और बढ़े।