BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2026, 5:37 pm
KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर गर्ग ने सुनी 83 आवेदकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण के अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- आमजन को अनावश्यक परेशान न होना पड़े, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को कलेक्टर अदिति गर्ग, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल एवं जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन ने 83 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

जनसुनवाई में प्राप्त विभिन्न आवेदनों पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मंदसौर निवासी रामकन्या बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि स्वीकृत करवाने को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर नगर पालिका सीएमओ मंदसौर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसी प्रकार नांदवेल निवासी प्रमोद ने शासकीय रास्ते से अतिक्रमण हटवाने की मांग को लेकर आवेदन दिया। मामले में तहसीलदार दलौदा को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं धलपट निवासी प्रदीप ने खेत तक जाने का रास्ता खुलवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर तहसीलदार सुवासरा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया।

जनसुनवाई के दौरान मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, शासकीय भूमि का सीमांकन कराने, शासकीय रास्तों से अतिक्रमण हटाने, आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने, फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने, लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ दिलाने तथा ग्रेज्युटी राशि के भुगतान सहित अन्य समस्याओं से जुड़े आवेदन भी प्राप्त हुए। अधिकारियों को सभी प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE