BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2026, 6:18 pm
KHABAR : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, 10वीं-12वीं के प्रतिभावान छात्रों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर किया प्रोत्साहित, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मनासा इकाई द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि यशवंत राठौर, विशेष अतिथि विनोद सिरोही, नगर अध्यक्ष सुलेख बाहेती एवं नगर मंत्री कार्तिक गुजराती ने दीप प्रज्वलन एवं परिषद गीत के साथ किया।

स्वागत भाषण में नगर अध्यक्ष सुलेख बाहेती ने परिषद की गतिविधियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। विभाग संगठन मंत्री विनोद सिरोही ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास एवं छात्र हित के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि यशवंत राठौर ने अनुशासन, निरंतर परिश्रम और सामाजिक दायित्वों के महत्व पर बल दिया।

समारोह में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाग संयोजक शुभम ग्वाला ने किया, जबकि अंत में नगर मंत्री कार्तिक गुजराती ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक वंदे मातरम् के गायन के साथ हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE