BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2026, 6:29 pm
KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 161 आवेदकों ने आवेदन सौंप की समस्याओं के निराकरण की मांग, डीएम ने अधिकारियों को दिए समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 161 आवेदकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में बिसलवास सोनिगरा निवासी मोहनलाल ने नालियों की साफ-सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था कराने, धनेरिया कला निवासी कविता ने मकान निर्माण एवं पट्टा उपलब्ध कराने, चीकली विकासखंड निवासी सत्यनारायण ने कृषि भूमि तक पहुंचने का रास्ता खुलवाने, चीताखेड़ा निवासी रामसिंह बंजारा ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण से जुड़ी समस्या तथा चम्पी निवासी भागीरथ मकवाना ने मजदूरी की बकाया राशि दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। वहीं भदाना निवासी बगदीराम ने बंद रास्ता खुलवाने की मांग रखी।

इसी प्रकार ग्राम बनी निवासी संगीताबाई मेघवाल ने भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई, उम्मैदपुरा निवासी हेमराज ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मजदूरी राशि का भुगतान, ग्वालदेविया निवासी कालूराम ने बंद वृद्धावस्था पेंशन पुनः शुरू कराने तथा देवरीखवासा निवासी मोहनलाल ने भूमि से अवैध कब्जा हटाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने सभी प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में सुवाखेड़ा निवासी हाबूलाल, रातड़ी तलई निवासी बगदीराम, बरूखेड़ा निवासी गणपतलाल, नई आबादी दाता निवासी मांगीलाल, सेमली जागीर निवासी शिवराम, नयागांव निवासी हीरानाथ एवं नंदीबाई, जीरन निवासी नारायण, बिहारगंज नीमच निवासी जेबुन, झालरी निवासी हेमंत सिंह तथा ग्राम दशानी निवासी नारायण सिंह सहित अन्य आवेदकों ने भी अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बीएस कलेश सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE