BREAKING NEWS
KHABAR : आईएफएमआईएस तकनीकी समस्याओं के समाधान के.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में 9 लाभार्थियों को.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी मंदिर में वीआईपी एंट्री को.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी नीमच पुलिस,.. <<     REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 161.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने.. <<     BIG NEWS : मंदसौर की कोतवाली थाना पुलिस और रात का.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 46 शिकायतों का मौके पर.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम.. <<     KHABAR : दबंगों ने रोका दलित-आदिवासी परिवारों का.. <<     NEWS : दलोट में राजीव गांधी ब्रिगेड का संगठन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर गर्ग ने सुनी 83.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर पर आयोजित हुआ जेंडर.. <<     KHABAR : कोड़ा में किसान को गोली लगने से सनसनी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2026, 6:42 pm
REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश, सीएम हेल्पलाइन, अनुकंपा नियुक्ति, निर्माण कार्यों और प्रशासनिक प्रकरणों की हुई समीक्षा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रक (टीएल) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों, अनुकंपा नियुक्ति, निर्माण कार्यों सहित विभिन्न प्रशासनिक विषयों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर चंद्रा ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों के प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहने चाहिए।

कलेक्टर ने जिले के शासनाधीन मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित मंदिर प्रबंधकों को निर्देशित किया कि जिन मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित नहीं हैं, वहां शीघ्र कैमरे लगाए जाएं तथा खराब या बंद पड़े कैमरों को तत्काल दुरुस्त कर चालू कराया जाए। इसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी निर्माण विभागों को निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं में अंतर-विभागीय समन्वय के अभाव में कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं, ऐसे मामलों को तत्काल संज्ञान में लाया जाए, ताकि आवश्यक समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति दी जा सके।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों की रैंकिंग में सुधार लाने, 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने तथा अधिक लंबित प्रकरण वाले विभागों को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आंगनवाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थाओं का नियमित निरीक्षण किया जाए। साथ ही मैदानी अमले द्वारा भी लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि रास्ता विवाद, अतिक्रमण हटाने एवं अन्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण के बाद मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन करें। उन्होंने कहा कि मैदानी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई से शासन की योजनाओं और निर्णयों का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, एसडीएम जावद संजीव साहू, एसडीएम मनासा किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर चंद्र सिंह धारवे सहित जिले के विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE