नीमच। भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत नीमच पुलिस द्वारा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के निर्देशन में आयोजित यह रैली 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को सुबह 7 बजे पुलिस कंट्रोल रूम नीमच से प्रारंभ होगी।
नीमच पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस जागरूकता अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें। आइए, मिलकर नशामुक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण करें। आपकी सहभागिता ही बदलाव की शुरुआत है।