नीमच। जिला कोषालय नीमच द्वारा आईएफएमआईएस केयर्स थीम के अंतर्गत आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए 16 एवं 17 जुलाई 2026 को जिला कोषालय परिसर में विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा।
जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारी विभिन्न वित्तीय कार्यों के लिए आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हैं। सॉफ्टवेयर के संचालन के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कैंप आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से अपील की है कि वे अपने कार्यालय के संबंधित शासकीय सेवकों को आईएफएमआईएस से जुड़ी समस्याओं एवं आवश्यक विवरण के साथ निर्धारित तिथियों में जिला कोषालय परिसर में भेजना सुनिश्चित करें, ताकि समस्याओं का मौके पर ही प्रभावी निराकरण किया जा सके।