सिंगोली। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 19 जुलाई को कटनी में आयोजित होगी। प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के सानिध्य में होने वाली इस बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे।
नीमच जिला इकाई से जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व में संभागीय महासचिव चेनसिंह सोलंकी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत शर्मा एवं जिला महासचिव कैलाश राठौर बैठक में शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि बैठक में पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रभावी चर्चा की जाएगी। विशेष रूप से पत्रकार सुरक्षा कानून को शीघ्र लागू कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी। इसके अलावा पत्रकार कल्याण, संगठन की मजबूती और अन्य महत्वपूर्ण मांगों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।