BREAKING NEWS
#क्या बंद हो जाएगी #लाडली बहाना योजना! ₹1500 की.. <<     नई अफीम नीति से पहले किसानों का हल्लाबोल!.. <<     BIG REPORT : 45 साल पुराने कुएं की खुदाई को लेकर फिर.. <<     NEWS : माउंट आबू में दुबड़ी आठें पर्व की धूम,.. <<     KHABAR : निमाड़ी भाषा को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा.. <<     BIG NEWS : राहुल गांधी पहुंचे इंदौर, कार्यकर्ताओं.. <<     BIG NEWS : नीमच से रतलाम तक नशे की खेप पहुंचाने की.. <<     NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<     BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2026, 10:14 am
KHABAR : 70 करोड़ की एमडीएमए तस्करी मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, इंदौर-मंदसौर में एक साथ छापेमारी, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इंदौर उप-आंचलिक कार्यालय ने करीब 70 करोड़ रुपये मूल्य के 70 किलोग्राम एमडीएमए (मेफेड्रोन) मादक पदार्थ की कथित तस्करी से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर और मंदसौर के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

ईडी की टीम ने जांच के दौरान विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाकर कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। जांच एजेंसी इन साक्ष्यों के आधार पर तस्करी से जुड़े आर्थिक लेन-देन और अन्य आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

जांच के दौरान आरोपियों में से एक के रिश्तेदार के नाम पर संचालित एक बैंक लॉकर का भी पता चला है। ईडी ने उक्त लॉकर को चिन्हित कर लिया है और उस पर अलग से तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।

ईडी का मानना है कि इस मामले में मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध धन के लेन-देन और संपत्तियों का बड़ा नेटवर्क सामने आ सकता है। मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस प्रकरण में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE