नीमच। शहर की एक युवती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर एक युवक पर घर के बाहर अश्लील हरकत करने, गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता का कहना है कि उसने घटना की शिकायत नीमच कैंट थाना में भी दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई में देरी के कारण वह और उसका परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
युवती ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच कराने और स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कार्रवाई नहीं होने से उसे मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।
फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।