नीमच। शासकीय विद्यालय, जावी में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने 38 छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया।
विधायक परिहार ने कहा कि ष्शिक्षा ही सशक्त समाज की सबसे मजबूत नींव है।ष् उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान और उनके उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद ही इस जनकल्याणकारी योजना की वास्तविक सफलता है। मध्यप्रदेश शासन की यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने और विद्यालय तक उनकी पहुंच को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने माता-पिता, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष शारदा बाई धनगर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीषा धाकड़, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू नागदा, महामंत्री सतीश यादव, ममता नागदा, जिला मंत्री रोशन वर्मा, दीपक नागदा, राजेश पाटीदार, शोभाराम खाती, नवलकृष्ण सुरावत, मोहन नागदा, अशोक शर्मा, गुलाब सिंह चंद्रावत, भोपाल अहीर, किशन शर्मा, देवकरण शर्मा, गोटू अजमेरा, प्रताप सिंह, मदन धनगर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, विद्यालय परिवार और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।