प्रतापगढ़। नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ ने शनिवार को प्रतापगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के अवसर पर पुलिस जवानों ने उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ ने जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने नवागत पुलिस अधीक्षक का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।