BREAKING NEWS
BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2026, 6:42 pm
NEWS : विद्यार्थी परिषद ने किया वीर बाला काली बाई प्रतिभा सम्मान समारोह, 361 प्रतिभाओं को सम्मानित, विधायक आक्या बोले विद्यार्थी परिषद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने वाला छात्र संगठन है, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्तौड़गढ़ जिला इकाई द्वारा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला संयोजक अदिति कंवर भाटी ने बताया कि अभाविप के 78 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन शहर के भरत बाग में किया गया है। इस समारोह का नाम वीर बाला काली बाई प्रतिभा सम्मान समारोह रखा गया जिसमें जिले भर से 100 राजकीय व निजी विद्यालयों व महाविद्यालयों के 1500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले भर के प्रत्येक राजकीय व निजी माध्यमिक व माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए 361 विद्यार्थियों व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कैलाश डागा, एबीवीपी चित्तौड़ प्रांत मंत्री जितेंद्र लोधा उपस्थित रहे। स्वागत भाषण चित्तौड़ प्रांत छात्रा प्रमुख व जिला प्रमुख नीलम मेहता का रहा। मुख्य अतिथि चंद्रभान सिंह आक्या ने विद्यार्थियों को अपने विद्यार्थी जीवन में एबीवीपी से मिले अनुभव को बताया व कहा कि विद्यार्थी परिषद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर छात्र सेवा का काम करती है। विशिष्ट अतिथि विश्विद्यालय के कुलपति महोदय ने विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित इस प्रतिभा सम्मान समारोह को सराहनीय कार्य कहा।


समारोह के विशिष्ट अतिथि चित्तौड़ प्रांत मंत्री जितेंद्र लोधा ने मेवाड़ की धरा को नमन करते हुए यहां के वीर पुरुषों व वीरांगनाओं के जीवन का स्मरण करते हुए उनके युद्ध कौशल, त्याग, बलिदान और जौहर की स्मृतियों को रेखांकित किया। उन्होंने विद्यार्थी परिषद की 77वर्ष की ध्येय यात्रा, परिषद के पूर्व व वर्तमान कार्यक्रम , आंदोलनों की जानकारी दी अपने उद्बोधन में उल्लेख किया कि विद्यार्थी परिषद वह छात्र संगठन है जो छात्र जीवन से ही राष्ट्रवाद की ज्योति प्रज्वलित करने का कार्य करती है।


सभी अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात प्रतिभावान विद्यार्थियों को विभाग प्रमुख आलोक सिंह राठौड़ विभाग संगठन मंत्री सीताराम केसरी, रामकृष्ण मेहता, कमल प्रजापत सहित मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विविध संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ता एबीवीपी के पूर्व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन सुमन जाट, उमेश नाथ योगी, राजेश गायरी ने किया। कार्यक्रम के व्यवस्था प्रमुख कमल प्रजापत, सहप्रमुख सुमन जाट, राजेश गायरी ने व्यवस्था टोली के साथ संचालन में सहयोग किया।


इस अवसर पर एबीवीपी चित्तौड़गढ़ जिले की सभी नगर इकाई बेगू निंबाहेड़ा, कपासन, गंगरार, बड़ीसादड़ी भादसोड़ा, भदेसर, घोसुंडा, बस्सी, सांवरिया जी, चित्तौड़ सहित सैकड़ो कार्यकर्ता सहभागी रहे। जिला संयोजक अदिति कंवर भाटी द्वारा सभी अतिथियों, विद्यार्थियों , वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, व वर्तमान कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE