चित्तौड़गढ़। लोकदेवता बाबा रामदेव जी की भादवी बीज के अवसर पर सालवी समाज द्वारा निकाली जाने वाली 11वीं भव्य शोभायात्रा इस वर्ष 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर सालवी समाज की बैठक 19 जुलाई को दोपहर 2ः30 बजे ऋतुराज वाटिका में आयोजित होगी।
कार्यक्रम संयोजकों मदनलाल सालवी, हंसराज सालवी, रतनलाल सालवी, राजेंद्र कुमार सालवी और श्यामलाल सालवी सावा के अनुसार, चित्तौड़गढ़ में सालवी समाज द्वारा प्रतिवर्ष बाबा रामदेव जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।
महासभा प्रवक्ता राजूलाल सालवी ने बताया कि शोभायात्रा के साथ तृतीय जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इसमें कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों, जिला एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतिभाओं, सर्वाधिक रक्तदान करने वाले समाजजनों, नवनियुक्त कर्मचारियों, भामाशाहों और विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में शोभायात्रा की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।