निंबाहेड़ा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने संगठन विस्तार को गति देते हुए निंबाहेड़ा विधानसभा और ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई नियुक्तियां एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की सहमति एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के चेयरमैन तथा पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर की गई हैं।
एनएसयूआई ने बताया कि नई टीम छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक, सामाजिक और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के साथ युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम करेगी। संगठन का उद्देश्य छात्र समस्याओं को मजबूती से उठाना और एनएसयूआई की विचारधारा को कॉलेज एवं गांव स्तर तक पहुंचाना है।
विधानसभा कार्यकारिणी में हर्षित सेन को विधानसभा विद्यालय प्रमुख, सूरज मीणा को संगठन महासचिव, शीशपाल सिंह सोलंकी एवं विपिन आंजना को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पुष्कर गायरी, देवेंद्र सिंह चौहान, निखिल आंजना और तनिष पाटीदार को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा हरिकिशन माली, मदन धाकड़, अनिल रेगर और संदीप आचार्य को सचिव नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रबंधन के लिए कमलेश कुमावत को मीडिया संयोजक, संजय धनगर को मीडिया सह-संयोजक और किशोर गायरी को प्रवक्ता बनाया गया है।
वहीं निंबाहेड़ा ब्लॉक कार्यकारिणी में देवेंद्र चारण को महासचिव, समकित जैन और दुर्गेश कुमावत को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समीर मीणा, सौरभ टेलर, यशवंत धाकड़, राजू आंजना और कमल सोनी को महासचिव तथा रोहित धाकड़, बलराम धाकड़, सुनील रेगर, आयुष मीणा और नितेश धाकड़ को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एनएसयूआई पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन छात्रवृत्ति, महाविद्यालयों की सुविधाएं, शिक्षा की गुणवत्ता, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय रूप से कार्य करेगा।
जिला अध्यक्ष अल्पेश गोस्वामी, विधानसभा अध्यक्ष दीपक धाकड़, ब्लॉक अध्यक्ष भंवर सिंह शक्तावत एवं नगर अध्यक्ष राहुल सेन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और छात्र हितों के लिए कार्य करने का आह्वान किया।