BREAKING NEWS
खरगोन में पहली बार जल योग का अनूठा आयोजन, 100 से.. <<     KHABAR : 54वीं मध्यप्रदेश सब जूनियर तैराकी.. <<     खरगोन में मराठा महिला मंडल का सराहनीय सेवा.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान पहुंचा बसों.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की हुंकार, मूल्य वृद्धि,.. <<     "संतों पर हमला बर्दाश्त नहीं", जावद में.. <<     KHABAR : आदित्य विधा विहार में रविवार सुबह.. <<     VIDEO NEWS : सड़क पर गंदगी, घरों में चिंता... नीमच के.. <<     BIG REPORT : 11 दिन से थमा मानसून, मंदसौर में गहराया जल.. <<     KHABAR : गरोठ के कन्या छात्रावास में फूड.. <<     KHABAR : चिता आंदोलन पर भड़के नेता प्रतिपक्ष, उमंग.. <<     BIG NEWS : रामपुरा को मिली 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल.. <<     मल्हारगढ़ में स्कूली बसों पर उठे सवाल, क्षमता.. <<     उज्जैन में खूनी संघर्ष: आपसी रंजिश में दो की.. <<     खरगोन में चीते की दहशत, खलिहान में मिली गाय की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2026, 10:34 am
KHABAR : नव नियुक्त किसान मोर्चा पदाधिकारियों का विधायक मारू ने किया सम्मान, संगठन को मजबूत बनाने और किसानों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का किया आह्वान, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों का विधायक कार्यालय, मनासा में आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों को नवीन दायित्वों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और किसानों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

सम्मानित पदाधिकारियों में प्रेम कुशवाह (महामंत्री, मनासा), हीरालाल धनगर (उपाध्यक्ष, सिंघाड़ा पिपलिया), संग्राम सिंह (मन की बात प्रभारी, हाड़ी पिपलिया), राजेश पाटीदार (मंत्री, बरलाई), निर्भयराम राठौर (उपाध्यक्ष, नलखेड़ा), नवीन जागोलिया (सोशल मीडिया प्रभारी, कुकड़ेश्वर) एवं सूरजकरण गुर्जर (शासन की योजना प्रचार प्रमुख, रामपुरा) शामिल रहे।

विधायक मारू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण एवं जनसेवा की भावना से मजबूत हुआ है। किसान मोर्चा किसानों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नव नियुक्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

कार्यक्रम में जिला भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ता एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE