भोपाल। मध्यप्रदेश के शिक्षा विभाग को जल्द 10 हजार शिक्षक मिलने वाले है, जिसको लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज अपलोड और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने कहा है कि अभ्यर्थियों को 18 से 20 जुलाई तक MP Online पोर्टल पर प्रोफाइल बनाकर दस्तावेज अपलोड करना जरूरी है। यात्राकी गाइड और यात्रा की जानकारी
डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए सिर्फ 3 दिन का समय है और इसमें शनिवार-रविवार भी शामिल हैं। शनिवार और रविवार पड़ जाने के कारण चयनित अभ्यर्थी थोड़े चिंतित भी है। चयनित अभ्यर्थी कह रहे है कि डॉक्यूमेंट अपलोड करने में थोड़ा समय मिल जाता तो अच्छा होता, क्योंकि जो अभ्यर्थी समय पर अपलोड नहीं करेगा, उसे भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।
दस्तावेज अपलोड करने के बाद 19 से 21 जुलाई तक जिलों में कैंप लगाकर वेरिफिकेशन होगा। अभ्यर्थियों को पोर्टल शुल्क जमा कर, अगले दिन खुद से चुने गए सत्यापन केंद्र पर जाना होगा। वेरिफिकेशन के बाद ही स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। भोपाल से 10 हजार प्राइमरी टीचरों की भर्ती को लेकर जरूरी सूचना है।
कर्मचारी चयन मंडल की परीक्षा 2025 में चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज अपलोड का काम शुरू हुआ है। शिक्षा विभाग की कोशिश है की जुलाई के आखिरी सप्ताह तक स्कूल अलॉटमेंट कर दिया जाए जिससे मौजूद शैक्षणिक सत्र से नए शिक्षक क्लासेस लेने लगे।