नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 20 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में आयोजित की जाएगी।
बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है।