गरोठ। नगर स्थित विमुक्त जाति कन्या छात्रावास (हॉस्टल) में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। छात्रावास की 9 बालिकाओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। छात्राओं का चिकित्सकीय उपचार जारी है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा फूड पॉइजनिंग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।