BREAKING NEWS
KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2026, 2:10 pm
BIG NEWS : एमपी में प्रशासनिक फेरबदल, टीकमगढ़ एसपी मनोहर सिंह मंडलोई हटाए गए, मुख्यमंत्री डॉ मोहन के एक्शन के बाद 3 आईपीएस अफसरों के तबादले, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश  सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार, राज्य में तीन वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस पूरे फेरबदल में सबसे बड़ा एक्शन टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक (SP) पर हुआ है, जिन्हें लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पद से हटा दिया गया है।


मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
सूत्रों के मुताबिक, बीते दिनों मुख्यमंत्री मोहन यादव के टीकमगढ़ दौरे के दौरान स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने तत्कालीन एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के कामकाज को लेकर गंभीर शिकायतें की थीं। इन लगातार मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है।


तबादला सूची और नई नियुक्तियां
गृह विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत निम्नलिखित अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
मनोहर सिंह मंडलोई (2012 बैच): टीकमगढ़ एसपी के पद से हटाकर इन्हें अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG), पुलिस मुख्यालय (PHQ), भोपाल नियुक्त किया गया है।
सुधीर कुमार अग्रवाल (2016 बैच): श्योपुर के वर्तमान एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल को अब टीकमगढ़ का नया एसपी बनाया गया है।
मोती उर रहमान (2018 बैच): 9वीं वाहिनी विसबल (SAF) रीवा के सेनानी (कमांडेंट) मोती उर रहमान को अब श्योपुर जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE