BREAKING NEWS
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, हैलीपेड.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, आज.. <<     BIG NEWS : नीमच पहुंचते ही सीएम मोहन यादव का जोरदार.. <<     VIDEO: #CM के दौरे से पहले #नीमच #कांग्रेस.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास की आस में जर्जर मकान.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, सीआरपीएफ.. <<     BIG NEWS : भीलवाड़ा के एनडीपीएस केस का इनामी आरोपी.. <<     KHABAR : दतिया में गणेश उत्सव की धूम, कलेक्टर.. <<     KHABAR : नन्हें उस्तादों का देसी जुगाड़, महंगे.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     BIG REPORT : इंदौर में गूंजी ‘छात्रों की आवाज’,.. <<     BIG NEWS : छात्रों की गूंज को हर जिले तक ले जाएगी.. <<     KHABAR : तीन दिन से लापता बैंक कर्मचारी राजू पाल का.. <<     KHABAR : भारत को जानो’ में गूंजे ज्ञान के जवाब,.. <<     KHABAR : 4 छात्रावास जर्जर, विद्यार्थियों को दूसरे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2026, 4:19 pm
BIG NEWS : रामपुरा को मिली 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल की सौगात, विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने मुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों का जताया आभार, पढ़े खबर 

Share On:-

मनासा। मनासा विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार ने रामपुरा में 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल की स्वीकृति प्रदान की है। अस्पताल के निर्माण के बाद क्षेत्रवासियों को आधुनिक एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा।

मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री एवं रामपुरा के जनप्रतिनिधि जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, स्वास्थ्य मंत्री तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रामपुरा क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को सरकार ने स्वीकार करते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

विधायक मारू ने बताया कि प्रस्तावित 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, अस्थि रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति भी की जाएगी। इसके शुरू होने से रामपुरा एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोगों को उपचार के लिए नीमच, मनासा अथवा उदयपुर जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह अस्पताल न केवल रामपुरा बल्कि संपूर्ण मनासा विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा। विधायक मारू ने क्षेत्रवासियों को इस सौगात के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE