BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2026, 10:29 am
KHABAR : रामपुरा को मिली 100 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात, कैबिनेट स्वीकृति पर विधायक मारू ने जताया आभार, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। मनासा विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा नगर में 100 बिस्तरीय आधुनिक शासकीय अस्पताल को मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल से स्वीकृति मिलने पर विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। विधायक मारू ने कहा कि रामपुरा में 100 बिस्तरीय अस्पताल की स्वीकृति क्षेत्र की जनता के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना को मंजूरी मिलने से मनासा विधानसभा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों लोगों को बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। 


उन्होंने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल तथा जिला प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया के प्रति मनासा विधानसभा की जनता की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। विधायक मारू ने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण और अंत्योदय की भावना के साथ विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। रामपुरा में 100 बिस्तरीय अस्पताल की स्थापना से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी, मरीजों को बेहतर उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा तथा समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। रामपुरा अस्पताल की स्वीकृति भी उसी जनहितैषी सोच का परिणाम है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। विधायक मारू ने विश्वास व्यक्त किया कि अस्पताल के निर्माण पूर्ण होने के बाद मनासा विधानसभा क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में और अधिक सशक्त होगा तथा आमजन को इसका व्यापक लाभ प्राप्त होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE