उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन नगर निगम ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 57 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया है। लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने रविवार देर रात आदेश जारी किए।
नगर निगम के अनुसार यह कार्रवाई मध्य प्रदेश शासन और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशों के तहत की गई है। सिंहस्थ जैसे विशाल आयोजन से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
इन पदों पर मिला प्रमोशन
34 सहायक वर्ग-3 कर्मचारियों को सहायक वर्ग-2 बनाया गया।
11 सहायक राजस्व निरीक्षकों को उप राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया।
8 भृत्यों को सहायक वर्ग-3 बनाया गया।
2 सहायक लेखापालों को लेखापाल पद पर पदोन्नति मिली।
2 टाइमकीपरों को उपयंत्री के पद पर पदोन्नत किया गया।