भोपाल। रंगमहल चौराहे पर आज ओबीसी महासभा द्वारा 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण लागू कराने और 13 फीसदी पदों पर लगे होल्ड को हटाने की मांग को लेकर विधानसभा घेराव किया जा रहा है। एडवोकेट धर्मेंद्र कुशवाहा एवं एडवोकेट विश्वजीत रतौनिया की अगुवाई में रोशनपुरा, रंग महल आंदोलन स्थल पर विधानसभा घेराव के लिए जत्था पहुंच रहा है।
सपा कांग्रेस के दिग्गज भी होंगे शामिल
ओबीसी महासभा द्वारा आयोजित विधानसभा घेराव में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव, कांग्रेस विधायक सचिन यादव सहित तमाम विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे।
ओबीसी महासभा के जीतू लोधी, विश्वजीत रतौनिया, एड़वोकेट धर्मेन्द्र कुशवाह ने बताया कि हमारी सरकार से सीधी मांग है कि ओबीसी वर्ग के युवा मेहनत करके नौकरी का इंतजार करते हुए ओवरएज हो रहे हैं। सरकार को तत्काल मध्य प्रदेश में 13 फीसदी पदों पर लगे होल्ड को हटाकर 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण का लाभ देना चाहिए।
कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठे
ओबीसी महासभा द्वारा आरक्षण में 13 प्रतिशत होल्ड समाप्त करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग सड़कों पर उतरे और ष्मोहन सरकार होश में आओष् के नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाएं 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के आधार पर आयोजित की जाती हैं और मेरिट सूची भी उसी आधार पर तैयार होती है। इसके बावजूद नियुक्तियां केवल 14 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर दी जा रही हैं, जिससे ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि आरक्षण पर लागू 13 प्रतिशत होल्ड को तत्काल हटाया जाए।
ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि वे पिछले आठ वर्षों से इस मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान पांच बार मुख्यमंत्री का घेराव किया जा चुका है, जबकि सैकड़ों सभाएं, धरने और आंदोलन भी आयोजित किए गए हैं। इसके बावजूद सरकार ने अब तक उनकी मांग पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे विधानसभा का घेराव करेंगे और आंदोलन को और अधिक उग्र रूप देंगे।
आरक्षण में होल्ड ओबीसी वर्ग के युवाओं के लिए बहुत बड़ा खतरा
महेंद्र सिंह लोधी ओबीसी महासभा कोर कमेटी सदस्य ने कहा कि वो इस आंदोलन को तब तक जारी रखेंगे, जब तक कि उन्हें न्याय नहीं मिलता। ओबीसी में ये जो 13ः आरक्षण होल्ड किया गया है उसे जारी करना ही पड़ेगा। सरकार को इस आरक्षण से जो ओबीसी बच्चा जनरल से ज्यादा अंक ला रहा है उसकी भी नियुक्ति नहीं हो पा रही है।
जीतू लोधी प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भले ही विधानसभा में ओबीसी वर्ग का अच्छा प्रतिनिधित्व है, लेकिन ओबीसी के सभी विधायक आरएसएस के दलाल हैं, वह आरएसएस से डरते हैं और अपने वर्ग के लिए काम नहीं करते हैं, इसलिए आज ओबीसी वर्ग सड़क पर है।