BREAKING NEWS
KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2026, 1:39 pm
KHABAR : ग्रामीण के सवाल से गरमाई दतिया की सियासत, आजाद समाज पार्टी ने कांग्रेस-भाजपा पर साधा निशाना, पढे़ खबर

Share On:-

दतिया। विधानसभा उपचुनाव के बीच सियासी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से ग्रामीण द्वारा पूछे गए सवाल ष्कांग्रेस राजा-महाराजाओं से कब बाहर निकलेगी? के बाद अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

इसी बीच आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस और भाजपा दोनों पर जमकर निशाना साधा। यादव ने दोनों दलों पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए कहा कि दतिया उपचुनाव में असली मुकाबला आजाद समाज पार्टी से है।

यादव ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा जनता को भ्रमित करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को कांग्रेस और भाजपा की ष्बी टीमष् बताया जाता है, जबकि वास्तविकता इसके उलट है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भाजपा प्रत्याशी के साथ नजदीकी दिखाते नजर आते हैं, वहीं दूसरी ओर दोनों दलों के प्रदेश अध्यक्षों की मुलाकातें भी सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता खुद तय करेगी कि किसकी किससे नजदीकी है।

दामोदर सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीणों के सवाल यह दिखा रहे हैं कि जनता अब पारंपरिक राजनीति से जवाब मांग रही है। उन्होंने दावा किया कि दतिया उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों को जनता नकार रही है और बदलाव के लिए आजाद समाज पार्टी के पक्ष में माहौल बन रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE