खनियांधाना। बामोरकलां थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था, यातायात सुधार और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विशेष पहल की जा रही है बामोरकलां थाना प्रभारी संजय लोधी ने शिक्षण संस्थानों के आसपास हुड़दंग मचाने और छात्राओं को परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों व मनचलों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं बामोरकलां थाना पुलिस के अनुसार, प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई तक नशे से दूरी अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले सुरक्षा और सतर्कता अभियान संचालित किया गया था इस अभियान के तहत विद्यार्थियों, कोचिंग संचालकों स्कूल प्रबंधकों और आमजन को नशे के दुष्परिणामों साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है कोचिंग सेंटरों और विद्यालयों के प्रबंधकों एवं शिक्षकों द्वारा शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि कुछ असामाजिक शरारती तत्व तेज ध्वनि वाले वाहनों मॉडिफाइड साइलेंसर मोटरसाइकिल से चक्कर लगाते हैं और आवाजाही के दौरान छात्र-छात्राओं को परेशान करते हैं इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए बामोरकलां पुलिस टीम ने शिक्षण संस्थानों के आसपास सघन पैट्रोलिंग और निगरानी शुरू कर दी है सुरक्षित वातावरण इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों विशेषकर छात्राओं को एक सेभ और निर्भय माहौल प्रदान करना है क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाजार और मुख्य मार्गों पर आवागमन के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है जहाँ भी भीड़भाड़ या अव्यवस्था की स्थिति बनती है वहाँ तत्काल पुलिस टीम भेजकर ट्रैफिक क्लियर कराया जाता है संवेदनशील क्षेत्रों में पहले से ही पुलिस बल तैनात कर यातायात को भी सुचारू बनाए रखा जा रहा है।