BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2026, 4:38 pm
KHABAR : दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में गुना में सिविल सोसायटी का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग, पढे़ खबर

Share On:-

गुना। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में सोमवार को गुना में सिविल सोसायटी ने हनुमान चौराहा स्थित नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक की घटनाओं पर रोक और छात्रों की मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान सिविल सोसायटी के सदस्यों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हड़ताल को पुलिस द्वारा समाप्त कराए जाने और उन्हें हिरासत में लिए जाने का विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने इसे अलोकतांत्रिक बताते हुए केंद्र सरकार की कार्रवाई की आलोचना की।

इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को गांव-गांव तक ले जाया जाएगा।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक शामिल रहे, जिन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE