BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2026, 4:45 pm
BIG REPORT : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, ब्लैक फिल्म, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर होगी कड़ी कार्रवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में ब्लैक फिल्म लगे वाहनों तथा ब्लैक फिल्म लगाने वाली दुकानों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई, जब्ती एवं सीलिंग की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वाहनों पर विभिन्न जाति एवं समुदायों के नाम लिखकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने को कहा गया।

सीईओ जिला पंचायत ने ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर ढाबों के बाहर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध नियमित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूल बसों में इमरजेंसी एग्जिट, पैनिक बटन एवं अन्य सुरक्षा मानकों की जांच कराने तथा आरटीओ के माध्यम से फिटनेस प्रमाण-पत्रों का परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को सार्वजनिक वाहनों एवं स्कूल बसों की फिटनेस जांच, ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई तथा स्कूल बस चालकों एवं परिचालकों की नेत्र जांच एवं शत-प्रतिशत पुलिस सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सड़कों की मरम्मत, ब्लैक स्पॉट्स पर संकेतक बोर्ड लगाने, स्पीड ब्रेकर निर्माण तथा वर्षाकाल में जलभराव एवं पुल-पुलियों पर पानी के बहाव वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं स्टॉप गेट की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सड़क पर अतिक्रमण कर सामान बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने यातायात पुलिस को नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में वाहन स्वामी के विरुद्ध चालानी कार्रवाई के साथ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही राहत एवं राहवीर योजना के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर भी जोर दिया।

बैठक में अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, एसडीएम पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर चंद्र सिंह धार्वे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE