BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2026, 5:44 pm
BIG NEWS : एमपी की 13 नगर निगमों में 108 एल्डरमैन नियुक्त, भोपाल में 12 मनोनीत पार्षद, मुरैना-सागर समेत 12 निगमों में 8-8 की नियुक्ति, इंदौर होल्ड, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने स्थानीय निकायों में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला फिर शुरू करते हुए भोपाल सहित 13 नगर निगमों में एल्डरमैन (नामनिर्दिष्ट पार्षद) नियुक्त कर दिए हैं। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने शनिवार को आदेश जारी किए।

भोपाल नगर निगम में 12 जबकि मुरैना, सागर, रीवा, सतना, सिंगरौली, कटनी, छिंदवाड़ा, खंडवा, बुरहानपुर, उज्जैन, देवास और रतलाम नगर निगम में 8-8 एल्डरमैन बनाए गए हैं। वहीं प्रदेश के सबसे बड़े नगर निगम इंदौर के साथ ग्वालियर और जबलपुर नगर निगम में अभी एल्डरमैन की नियुक्तियां नहीं हुई हैं।


मुरैना नगर निगम में ऊषा बौंदिल, राजेन्द्र राठौर, अरविंद भदौरिया, दिनेश शर्मा, निधि गुप्ता, संतोषराम प्रजापति, बन्टूदास लाल और महावीर कोरी को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।


सागर में 8 नामनिर्दिष्ट पार्षद
सागर नगर निगम में महेश जैन, धर्मेन्द्र रजक, जुगल प्रजापति, सुबोध पाराशर, विवेक सोढ़िया, राजेन्द्र ठाकुर, आशालता सिलाकारी और अभिषेक (अंकु) चौरसिया को एल्डरमैन बनाया गया है।


रीवा में 8 एल्डरमैन की नियुक्ति
रीवा नगर निगम में सत्यप्रकाश सचदेवा, राजेन्द्र शुक्ला, सरस्वती गुप्ता, मनोज पटेल, राजकुमार जायसवाल, प्रकाश सोनी, बुद्धसेन नापित और आनन्देन्द्र सिंह को एल्डरमैन बनाया गया है।


सतना में 8 एल्डरमैन बने
सतना नगर निगम में चन्द्ररेखा डहेर, हर्ष जैसवाल, सौरभ नायक, सुनील सेनानी, समर बहादुर सिंह, निधि गोपाल गुप्ता, कमलेश दतिया और शास्त्री शैलेष कुमार तिवारी को नामनिर्दिष्ट पार्षद नियुक्त किया गया है।


सिंगरौली में 8 नामनिर्दिष्ट पार्षद
सिंगरौली नगर निगम में कालिका गुप्ता, किरण सोनी, गिरजा पाण्डेय, मान प्रसाद पाल, सम्पत शाह, किरण सागर खेखवार, नीरज सिंह परिहार और हरिदास गुप्ता को एल्डरमैन बनाया गया है।


कटनी में 8 एल्डरमैन नियुक्त
कटनी नगर निगम में वेंकटेश मिश्रा, शोभा कुरील, प्रमोद तिवारी, अम्बरीष वर्मा, आयुष्मान शुक्ला, नरेश अग्रवाल, अभिषेक शर्मा और अनुराग त्रिसौलिया को नामनिर्दिष्ट पार्षद बनाया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE