खरगोन। जिले के कसरावद में जय आदिवासी युवा शक्ति ब्लॉक इकाई कसरावद द्वारा राष्ट्रपति के नाम तहसील कार्यालय में तहसीलदार मुकेश मचार को ज्ञापन सौंपकर नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में मांग की गई कि परीक्षा से जुड़े मामले की सर्वाेच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी अधिकारियो शिक्षा माफियाओं एवं संबंधित लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाए साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र के इस्तिफे की मांग करते हुए सोनम वांगचूक का समर्थन करते हुए।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं से लाखों मेहनती एवं ईमानदार विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है ऐसे में सरकार को विद्यार्थियों के हित में शीघ्र न्यायपूर्ण निर्णय लेकर उनका विश्वास बहाल करना चाहिए।
इस दौरान एडवोकेट लखन भांवरें ब्लॉक अध्यक्ष सहित सर्व अरविन्द सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष रणजीत सिंह सोमल चौहान सहित संघठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।