नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की कार्यकारी बैठक का आयोजन 21 जुलाई 2026 को दोपहर 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में किया जाएगा।
बैठक में रोगी कल्याण समिति के कार्यों की समीक्षा के साथ ही जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के संबंध में आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
बैठक में समिति से संबंधित सभी अधिकारियों एवं सदस्यों से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है।