BREAKING NEWS
NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2026, 6:26 pm
JOB : जुलाई माह की इस तारीख को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक युवाओं को मिलेगा अवसर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय, नीमच के माध्यम से युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला, नीमच का आयोजन 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ग्राम डूंगलावदा, जिला नीमच में किया जाएगा। मेला प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित होगा।

मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता से संबंधित समस्त मूल दस्तावेज एवं उनकी छायाप्रति, रोजगार पंजीयन कार्ड, नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटो तथा अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र लेकर उपस्थित होना होगा।

जिला रोजगार कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि मेले की संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क रहेगी तथा किसी भी अभ्यर्थी से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिले के अधिक से अधिक पात्र युवाओं से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर प्राप्त करने की अपील की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE