खरगोन। जिले के मंडलेश्वर पुलिस टीम ने तीन अलग ग्राम झापड़ी ग्राम चोली व ग्राम वसूली कुंडिया में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया पुलिस टीम ने शातिर आरोपी तालिब पिता हामिद को गिरफ्तार किया।
एएसपी शकुन्तला रुहल ने जानकारी देते हुए बताया चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि उक्त चोरी में ग्राम उखालदा उमरबान धार के रहने वाले तालिब पिता हामिद खान का हाथ हे सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के द्वारा तालिब को अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पूछताछ की गई जिसमें उसने उक्त तीनों चोरी की घटना को करना स्वीकार किया गया आरोपी पर पूर्व में भी कई अपराध दर्ज है वही आरोपी के कब्जे से सोने चांदी के गहने एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकल कुल मशरुका की कीमत तीन लाख छत्तीस हजर रूपये जप्त कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया।