जावरा। अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ जिला रतलाम की मासिक बैठक सीताराम बाग जावरा में संपन्न हुई। बैठक में मजदूर हितों, संगठन की गतिविधियों और शासन-प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण एवं मजदूर वर्ग तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत में जिला संयोजक राजू खराड़ी ने रतलाम, जावरा, नीमच सहित आसपास क्षेत्रों से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का केसरिया दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ अमर रहे और मजदूर एकता जिंदाबाद के जयघोष भी लगाए गए।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री भेरूलाल खदेड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा मजदूर वर्ग के लिए संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने मजदूरों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करने पर जोर दिया।
जिला संयोजक राजू खराड़ी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा मजदूरों को आधार कार्ड, मजदूर कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, परिवार आईडी और जनधन खाता सहित अन्य योजनाओं से जोड़ने के लिए शिविरों के माध्यम से सहयोग किया जाएगा।
बैठक का आभार जावरा तहसील अध्यक्ष दशरथ मालवीय एवं नीमच जिला संयोजक दुर्गा शंकर दशाणा ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री भेरूलाल खदेड़ा, रतलाम जिला संयोजक राजू खराड़ी, नीमच जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार, जिला संयोजक दुर्गा शंकर दशाणा, मुकेश यादव, दशरथ मालवीय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।