नीमच। सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि आज दिनांक 21 जुलाई 2026 (मंगलवार) को एलटी लाइन पर आवश्यक कार्य किए जाने के कारण मनासा नाका स्थित ट्रांसफार्मर से होने वाला विद्युत प्रदाय दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक बाधित रहेगा।
विद्युत आपूर्ति बंद रहने से पीजी कॉलेज रोड, चावला कॉलोनी, जैन दिवाकर रोड, त्रिवेणी नगर सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि आवश्यकतानुसार विद्युत आपूर्ति बंद रहने की समयावधि में परिवर्तन किया जा सकता है।