BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2026, 11:19 am
KHABAR : विधानसभा में रोजगार पर सियासी संग्राम, डिप्टी सीएम, रोजगार मंत्री के जिले में बेरोजगारी ज्यादा, कांग्रेस ने घेरा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन बेरोजगारी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सरकार से सवाल किया कि दिसंबर 2025 से जून 2026 के बीच रोजगार पोर्टल पर पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या करीब आठ लाख पच्चीस हजार कैसे कम हो गई। सरकार की ओर से मंत्री गौतम टेटवाल ने लिखित में जवाब दिया।


मंत्री गौतम टेटवाल ने बताया कि 30 जून 2026 तक रोजगार पोर्टल पर 17 लाख 71 हजार 132 युवा रोजगार का इंतजार कर रहे हैं। इस पर ग्रेवाल ने कहा कि दिसंबर 2025 में सरकार ने खुद 25.96 लाख बेरोजगार पंजीकृत होने की जानकारी दी थी। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि आखिर 6 महीने में करीब 8.25 लाख युवाओं को रोजगार मिला या फिर उनके नाम पोर्टल से हटा दिए गए। विपक्ष ने सरकार से इस पूरे मामले पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की।


नौकरी मिली या नाम हटाए गए?
सरकार ने विधानसभा में बताया कि 30 जून 2025 से जून 2026 के बीच निजी क्षेत्र में 8.17 लाख से अधिक युवाओं को ऑफर लेटर जारी किए गए। लेकिन यह जानकारी भी नहीं है कि कितने युवाओं ने नौकरी शुरू की, कितनों ने बीच में नौकरी छोड़ दी, कितनों को नौकरी से निकाला गया और फिलहाल कितने लोग काम कर रहे हैं। सबसे ज्यादा पंजीकृत बेरोजगार वाले जिलों में डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल का रीवा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और राकेश सिंह का सागर भी शामिल है।


रोजगार राज्यमंत्री के जिले का क्या है हाल ?
वहीं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल के जिले राजगढ़ में भी 50 हजार से ज्यादा पंजीकृत बेरोजगार हैं। सरकार की ओर से विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, 30 जून 2026 तक रोजगार पोर्टल पर कुल 17,71,132 युवा रोजगार की प्रतीक्षा में पंजीकृत हैं। इनमें शैक्षणिक योग्यता के आधार पर 10वीं पास 1,70,718, 12वीं पास 5,01,474, स्नातक 7,29,708, स्नातकोत्तर 2,32,905 और अन्य श्रेणी के 1,36,327 युवा शामिल हैं।


वर्गवार बेरोजगारी के आंकड़ें
वर्गवार आंकड़ों के अनुसार, अनुसूचित जाति के 3,32,046, अनुसूचित जनजाति के 2,98,621, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 7,12,612 और सामान्य वर्ग के 4,27,853 युवा रोजगार पोर्टल पर पंजीकृत हैं। वहीं, जेंडर के आधार पर देखें तो 8,31,661 महिलाएं और 9,39,471 पुरुष रोजगार की तलाश में पोर्टल पर पंजीकृत हैं। दरअसल, फरवरी 2026 के बजट सत्र में विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल के लिखित जवाब में रोजगार राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने बताया था कि 31 दिसंबर 2025 तक रोजगार पोर्टल पर 25.95 लाख पंजीकृत बेरोजगार थे।


अब 30 जून 2026 तक यह संख्या घटकर 17.71 लाख रह गई है। यानी छह महीने में करीब 8.24 लाख पंजीकृत बेरोजगार कम दर्ज किए गए। जिलों की बात करें तो रीवा, सागर, जबलपुर, सतना और छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा पंजीकृत बेरोजगार हैं। रीवा सबसे ऊपर है, जबकि पांढुर्णा में सबसे कम पंजीकरण है। वहीं, राजगढ़ जिले में भी 50 हजार से अधिक पंजीकृत बेरोजगार दर्ज हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE