पिपलियामंडी। नशा-मुक्त मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना पिपलियामंडी द्वारा नगर में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।